गुरुवार, 20 नवंबर 2008

इमेज ऑफ़ सेक्सी ब्लोगर





















































































des और दूनिया में आतंकवाद की जडे जितनी गहरी होती जा रही हैं, उनसे लडने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ उतनी ही मुस्तैद हो रही हैं. आतंकवाद के कई चेहरे हैं. आज के आतंकवादी ना केवल विस्फोटकों का सहारा लेते है, बल्कि उनकी पहुँच बायोलोजिकल, केमिकल और रेडियोलोजिकल हथियारों तक भी है. इसके अलावा ये संगठन ड्रग्स की तस्करी कर पैसा कमाते हैं और फिर उसका उपयोग हथियार और गोला बारूद खरीदने मे करते हैं. लेकिन अब इस तरह के खतरों को पकडने के लिए एक नई मशीन का आविष्कार किया गया है. अमरीका लोरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी ने इस मशीन को बनाया है. यह मशीन किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थों की पहचान कर सकता है. यही नहीं यह मशीन किसी भी केमिकल, बायोलोजिक और रेडियोलोजिक पदार्थ की पहचान कर सकता है और ड्रग्स भी पहचान सकता है.इस मशीन का नाम स्पाम्स (SPAMS - Singale Particle Aerosol Mass Spectrometry) रखा गया है. परीक्षणों के दौरान इस मशीन ने उल्लेखनीय कार्य किया और सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि इस मशीन का व्यापक उपयोग आतंकवाद विरोधी मुहिम मे किया जा सकता है. इस मशीन को बनानी वाली टीम के सदस्य पॉल स्टील के अनुसार,"हमने एक ऐसी मशीन बनाई है जो बहुत ही सवेंदनशील है. इससे गलत अलार्म जाने की सम्भावना नहिवत है और यह बहुत तेज भी है." यह मशीन मात्र 30 सेकंड में किसी भी पदार्थ की पहचान कर सकती है. अमरीका में आतंकवाद का सामना करने के लिए तरह तरह की मशीनों और कानूनों का सहारा लिया जा रहा है. दुर्भाग्य से भारत में, जो कि आतंकवाद से सबसे अधिक ग्रस्त है, इस तरह की चीजों का नितांत अभाव देखने को मिलता है।

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

A Beginner's Guide to Gambling in 2021 - JamBase
Gambling gambling 보령 출장안마 is one of the oldest forms of gambling. Most 하남 출장마사지 people 춘천 출장안마 have no knowledge of 청주 출장마사지 gambling, but what 문경 출장샵 are the pros and cons of gambling